समाजसेवक दिलीपभाई पटेल सम्मानित respected philanthropist Dileepbai Patel



मुम्बई,  ( संवाददाता ) फिल्म स्टूडियोज सेटिंग एंड एलाइड मज़दूर यूनियन द्वारा २६ जनवरी २०१७ को '३३ वां वार्षिक महोत्सव' कार्यक्रम चित्रकूट मैदान,अँधेरी (वेस्ट), मुम्बई- ५३ में रक्खा गया था। इस कार्यक्रम में बहुमुखी प्रतिभाशाली समाजसेवक दिलीपभाई पटेल को फिल्म स्टूडियोज सेटिंग एंड एलाइड मज़दूर यूनियन के जनरल सेक्रेटरी गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव द्वारा ट्रॉफी, शाल और सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया गया।बहुमुखी प्रतिभाशाली दिलीप पटेल सामाजिक, राजनीतिक और मनोरंजन के झेत्र में कई सराहनीय किये है।पिछले तीस वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री में जुड़े हुए है।उन्होंने अपने बैनर 'ज्योति मूवी टोन' के तहत फिल्म 'एक के बाद एक' निर्माण झेत्र में कदम रक्खा था और बतौर एक्सिकेटिव निर्माता धारावाहिक 'बड़े मियाँ -छोटे मियां' का निर्माण किया था और अभी तैयार हो रही हिंदी फीचर फिल्म 'लाइफ इन मुम्बई'से बतौर एक्सिकेटिव निर्माता जुड़े है। इसके अलावा हिन्द सागर अखबार के वाइस संपादक है और काफी समाजसेवा करते रहते है।इस अवसर पर दिलीपभाई पटेल ने यूनियन के महासचिव संजू को धन्यवाद दिया। और समाजसेवक दिलीपभाई पटेल ने कहा," आज संजू और राम कदम जैसे बहुत कम लोग है, जो गरीब मज़दूरों के बारे में सोचते है। फिल्म इंडस्ट्री के सभी यूनियन को चाहिए कि इसी तरह सोचे और अपनी यूनियन के लोगों का भला करे। मज़दूर एकता जिंदाबाद। "
            



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment