इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता ) वैभव खंड इंदिरापुरम के आदित्यमाॅल के एक शोरूम से चोर लाखों रूपयों का सामान चोरी कर ले गये। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे घटना के समय बंद थे इसलिये यह घटना रिकार्ड नहीं हुई। चोरों ने शोरूम का शटर उखाड़ कर घटना को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार शोरूम के मालिक यतिन कुमार ने बताया कि वे रविवार रात करीब साढ़े दस बजे वह शोरूम बंद कर घर गये थे। सुवह जव शोरूम पर आये तो शोरूम का शटर उखड़ा हुआ था तथा दुकान से करीब 35 आइफोन समेत,मंहगे 150 स्मार्टफोन और गल्ले में रखी करीब साढ़े चार लाख रुपये की नगदी गायब थी। चोरी हुए मोबाइल फोन की कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई गई। यतिन ने पुलिस को बताया कि रविवार को ही नया स्टॉक आया था। वे रात में दुकान का पावर स्विच आॅफ कर जाते हैं। इससे शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद भी हो जाते हैं। इससे चोरी की बारदात कैमरों में कैद नहीं हो सकी । शनिवार और रविवार की बैंक की छुट्टी होने से तीन दिन का कैश दुकान में रखा था,उसे भी चोर ले गये। चोरों ने स्मार्टफोन के डिब्बों से सिर्फ मोबाइल हैंडसेट ही चुराए तथा उनके डिब्बे में रखे चार्जर और इयरफोन लीड आदि वहीं छोड़ दीं। पुलिस का मानना है कि बदमाश अगर डिब्बे लेकर जाते तो उन्हें कई बैगों की जरूरत पड़ती। इससे जाहिर है कि चोरी में किसी करीबी का हाथ होसकता है जो हर बात की जानकारी रखता है। सीसीटीवी बंद होने की बात भी चोर जानते थे, इसीलिए उन्होंने सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर को छेड़ा तक नहीं ।
थानाध्यक्ष इंदिरापुरम प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि शोरूम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाकर बदमाशों की तलाश की जायेगी।



0 comments:
Post a Comment