5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 13 मोटर साईकिल, एक कार व अवैध शस्त्र बरामद 5 vicious vehicle thieves arrested, 13, a motorcycle, a car and recovered illegal weapons



गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जनपद के तीन थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अलग - अलग जगहों से 5 शातिर चोंरों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने इनके कब्जे से 13 मोटर साईकिल, एक होंडा सिटी कार और एक तमंचा तथा 2 चाकू बरामद किया है । 
         पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना लोनी बार्डर पुलिस ने आज सुबह करीब 9 बज कर 10 मीनट पर मिथलायन होटल के पास से 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार उनके कब्जे से 8 मोटर साईकिल बरामद किया  है । गिरफ्तार किये गये चोरों में जोगेन्द्र उर्फ बबलू पुत्र महाबीर निवासी प्रेम बिहार शिव बिहार थाना करावलनगर दिल्ली तथा  निरंजन उर्फ रसिया पुत्र रामधनी निवासी राम बिहार बन्थला थाना लोनी  जनपद गाजियाबाद है । इनके कब्जे व निशानदेही पर चोरी की आठ मोटरसाईकिल , 1 किलो अवैध गांजा व 2 नजायज चाकू बरामद किया है । इनके कब्जे से बरामद मोटर साईकिलों में डिस्कवर मोटर साईकिल नं0 डीएल5एसएसी-0881, पेशन प्रो मोटर साईकिल नं0 यूपी78सीपी-7949, हीरो होण्डा स्पलेण्डर बिना नं0, हीरो होण्डा स्पलेण्डर नं0 डीएल3एसजीजे-0650,  हीरो होण्डा डिलक्स नं0 डीएल3एसडी-9915, पेशन प्रो मोटर साईकिल नं0 डीएल7एसयू-5118, पेशन प्रो मोटर साईकिल नं0 डीएल6एसएजी-3137 तथा एक मोटर साईकिल बिना नंबर का बरामद किया गया है । 
        थाना कविनगर पुलिस ने भी आज दोपहर 1 बजे  राजनगर आरडीसी से 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे व निशादेही पर चोरी की 5 मोटर साईकिल व 1 नाजायज चाकू बरामद हुआ है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में राकेश पुत्र राम आसरे निवासी म0नं0 98 गली नं0 05 फफराना बस्ती थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद तथा आमीर पुत्र इरशाद निवासी कलछीना थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद है । इनसे  बरामद मोटरसाईकिलों में हीरो होण्डा प्रो मोटर साईकिल नं0 यूपी14वीएल-0130, पल्सर मोटर साईकिल नं0 यूपी13एल-9464,  स्टार सिटी मोटर साईकिल नं0 यूपी15जेड-0351, सुपर स्पलैण्डर मोटर साईकिल नं0 यूपी16जे-5068, सीडी डिलक्स मोटर साईकिल नं0 यूपी14पी-9745 है ।
        इसके अलावा थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने आज सुबह 10 बजे सोनिया बिहार पुस्ता से अभियुक्त सत्यपाल उर्फ अजय उर्फ कलूआ पुत्र गंगा राम निवासी डी ब्लाक म0नं0 01 गली नं0 02 दयालपुर थाना करावलनगर दिल्ली को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक चोरी की होण्डा सिटी कार नं0 एचआर26एबी-7272 व एक तमचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण शातिर किस्म के वाहन चोर है, जो एन0सी0आर0 क्षेत्र मे वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

अवैध डोडा पाऊडर बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी बार्डर पुलिस ने कल रात  मिनाक्षी सिनेमा के सामने से अभियुक्त नाजिर पुत्र लियाकत अली निवासी म0नं0 443 गली नं0 09 शक्तिनगर पुराना मुस्तफाबाद थाना करावलनगर दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम अवैध डोडा पाऊडर बरामद हुआ है।





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment