नई दिल्ली, ( संवाददाता ) ‘‘ विश्व पुस्तक मेला, भारत की ज्ञान संपदा का बौद्धिक पड़ाव है व इस पड़ाव को पार कर मंजिल तक पहुँचाने में देशभर के लेखकों, प्रकाशकों, साहित्यकारों तथा मीडिया का सामूहिक प्रयास होता है ।“ ये शब्द राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत के अध्यक्ष, बल्देव भाई शर्मा ने आज काॅन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित करते हुए कहे ।
श्री बल्देव भाई शर्मा ने यह भी कहा कि इस मेले के प्रति लोगों में उत्साह यह दर्शाता है कि लोगों में पुस्तकें पढ ़ने की बहुत ललक है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत अपनी स्थापना की 60वीं वर्षगाँठ मना रहा है आ ैर इस उपलक्ष्य में एक विशेष प्रदर्शनी ‘यह मात्र सिंहावलोकन नही ं है’ के माध्यम से एनबीटी की पठन संस्कृति निर्माण की यात्रा को प्रस्तुत किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में एनबीटी द्वारा पुस्तक प्रोन्नयन हेतु आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों जैसे:
देशभर में न्यास द्वारा आयोजित किये गए पुस्तक मेलों, अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेलों मंे
एनबीटी की भागीदारी, प्रकाशन कार्यक्रम आदि की झलक प्रस्तुत की जाएगी।
थीम के बारे में बताते हुए श्री बल्देव भाई शर्मा ने कहा कि इस वर्ष मेल की थीम ‘मानुषी’ है जो महिलाआंे द्वारा एवं उन पर आधारित लेखन को प्रस्तुत करती है । यह प्रदर्शनी प्राचीन से वर्तमान तक के महिला लेखन की समृद्ध परंपरा को प्रस्तुत करेगी। उन्होंने बताया कि थीम मंडप का उद्घाटन मानव संसाधन विकास मंत्री, श्री प्रकाश जावडेकर द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर भारत व्यापार संवर्धन संगठन के कंपनी सचिव, श्री एस.आर. साहू ने कहा कि मेले में आगंतुकों की सुविधा हेतु आईटीपीओ द्वारा विशेष प्रयास किये गए हंै। इससे पूर्व एनबीटी की निदेशक डाॅ. रीता चैधरी ने इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 7 से 15 जनवरी, 2017 तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा। मेले का आयोजन भारत व्यापार संवर्धन संगठन के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि मेले का उद्घाटन मानव संसाधन विकास राज्य म ंत्री, डाॅ. महंेद्र नाथ पांडे द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात ओड़िया लेखिका, डाॅ. प्रतिभा राय सम्मानित अतिथि होंगी तथा भारत में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल के माननीय राजदूत, महामहिम श्री टोमाश कोजलौस्की विशिष्ट अतिथि होंगे ।


0 comments:
Post a Comment