गजियाबाद के प्रथम मेयर स्वर्गीय दिनेशचंद गर्ग के जन्मोत्सव पर यज्ञ और हवन का आयोजन On the birthday of the late mayor's first Gajiabad Dineshchand Garg held sacrifice and veneration



प्रबंधसमिति और शिक्षको ने दी भावभीनी श्रंद्वाजलि           
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) हाॅटसिटी के प्रथम मेयर तथा संजयनगर स्थित रामकिशन इंस्टीटयूट सीनियर गल्र्स सैकेन्ड्री स्कूल के संस्थापक चेयरमेन स्वर्गीय दिनेशचंद गर्ग का जन्मोत्सव पर आज स्कूल परिसर में हवन और यज्ञ किया गया एवं स्कूल के शिक्षको और प्रबंधको ने उनके बताये हुए रास्ते पर संकल्प दोहराया । इस मौके पर उपस्थित लोगो ने स्वर्गीय गर्ग के चित्र पर श्रद्वासुमन अर्पित कर उनकी आत्मिक शान्ति  के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए आरकेआई के चेयरमेन अनिल गर्ग ने कहा कि भागवत गीता में कहा गया कि आत्मा हमेशा अजर अमर रहती है । स्वर्गीय गर्ग आज भी हमारे बीच में है । उनकी प्ररेणा से ही हम इस संस्थान को प्रगति के पथ पर लगातार  अग्रसर है। इसीक्रम में आरकेआई के निदेशक व वरिष्ठ भाजपा नेता अतुलगर्ग ने कहा कि स्वर्गीय गर्ग ने हमे हमेशा गरीब और मजलूमो की मदद करने का रास्ता दिखाया । आज भी हम उनके बताये गये सिद्वान्तो पर कार्य कर रहे है। इस संस्थान को जितना हम प्रगति की तरफ ले जायेगे ए उनके लिए यह सचची श्रंद्वाजलि होगी। आरकेआई के निदेशक प्रदीप गर्ग व आलोक गर्ग ने संयुक्त रूप से कहा  किइस संस्थान की स्थापना में स्वर्गीय गर्ग के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता । इस मौके पर आघ्यात्मिक भजन और कीर्तन का आयोजन किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या डा0 मालती गर्ग ने कहा कि हमारे तमाम शिक्षक एक परिवार की तरह उनसे आत्मिक रूप से जुडे हुए थे। किसी को कभी यह एहसास ही नही हुआ कि हम यहां नौकरी कर रहे है। इस अवसर पर आरकेआई प्रबंध समिति के सर्वश्री प्रेम गर्ग एअनुजगर्ग एहर्ष गर्ग व शिक्षक गणो में कविता भटनागर एकविता अग्रवाल एआरती लीनाए निधि मंजूला सुषमा शर्मा रविन्द्र पंकज एसुनील आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment