वसुंधरा, ( प्रमुख संवाददाता ) मेवाड़ संस्थान में गुरू गांबिंद सिंह की 350वीं प्रकाशोतव समारोह हर्षोउल्लास पूर्वक मनायी गयी। इस अवसर पर सबद कीर्तन के अलावा गुरूजी के जीवन पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष अशोक कुमार गदिया ने कहा कि विश्व के इतिहास में गुरु गोविन्द सिंह जैसा महान बलिदानी पैदा नहीं हुआ। देश के लिए उन्होंने अपने पिता व बच्चों का बलिदान तक कर दिया। वह अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहे मगर अपनी कौम की आन, बान और शान को नहीं छोड़ा। उनका संघर्ष किसी एक समुदाय विशेष के साथ नहीं बल्कि अत्याचारियों के खिलाफ था। डाॅ. गदिया ने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह समाज प्रवर्तक थे। सभी जातियों को एक सूत्र में पिरोकर उन्होंने खालसा पंथ बनाया।
समारोह में निकिता, निरूपमा, हरमीत कौर, सौम्या, शिवानी आदि विद्यार्थियों ने शबद-कीर्तन, कविताएं व गटका मार्शल आर्ट के जरिये गुरु गोविन्द सिंह के आदर्शों व जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मेवाड़ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डाॅ. अलका अग्रवाल, विधि विभाग के महानिदेशक भारत भूषण भी मौजूद थे। समारोह का संचालन शिवानी अरोड़ा ने किया।



0 comments:
Post a Comment