सपा प्रत्यासी ने लिया बुजुर्गों का आर्शीवाद SP condidate the blessings of the elderly




साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों की अधिसूचना जारी होने के बाद आज पहले दिन साहिबाबाद विधानसभा के संभावित प्रत्यासियों ने अपने क्षेत्र में भ्रमण शुरू कर दिया है। 
      सपा में कुर्सी के झगड़े के कारण हांलाकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि सपा केे प्रत्यासियों की टिकट कौन तय करेगा पिता मुलायम सिंह का गुट या बेटा अखिलेश यादव का गुट। लेकिन अखिलेश यादव द्वारा जारी लिस्ट में सपा के साहिबाबाद विधानसभा सीट के प्रत्यासी व नामित पार्षद बिरेन्द्र यादव एडवोकेट ने अपने बचपन की यादों से जुड़े मोहल्ला श्यामपार्क मेन को जन संपर्क के लिये सबसे पहले चुना। अपनी चुनावी तैयार के तौर पर वार्ड उन्होंने वार्ड 40 श्यामपार्क मेन में जनसंपर्क कर बुजुर्गों का आर्शीवाद लिया। इस अवसर पर उनका लोगों ने न केवल अपना आर्शीवाद दिया बल्कि अनेक स्थानों पर लोगों ने उनका माला पहना कर स्वागत किया।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment