मानवाधिकार कार्यकर्ता ने आयोग से की गुहार Human rights activists appealed to the Commission



धमकी के मद्देनजर पुलिस की चुप्पी से परेशान
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  एक सपा नेता द्वारा शहीदनगर निवासी मानवाधिकार कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी देने के मामले में गाजियाबाद पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने के कारण कार्यकर्ता ने मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाया है। 
       गौरतलव है कि मानवाधिकार कार्यकर्ता राजीवकुमार शर्मा ने शहीद नगर कालोनी में अवैध कारखानों के खिलाफ मुहिम चलायी थी तथा एक जींस कारखाने में लगी आग से मरे 13 मजदूरों के मामले में आयोग में मुआवजे और सुरक्षा के मानदंडों को लागू कराने के लिये एक जनहित याचिका मानवाधिकार आयोग में दायर की थी। इससे अनेक कारखानों को जिला प्रशासन ने सील कर दिया था।  इस कार्रवाई से अवैध कारखाना चलाने वाले माफिया किस्म के लोेग और एक सपा नेता मानवाधिकार कार्यकर्ता से नाराज हो गये । आरोप है कि एक दिन सपा नेता तथा माफिया किस्म के लोगों ने कार्यकर्ता के घर पहुंच कर उसे कालोनी छोड़ने के अलावा जानसे मारने की धमकी दी थी। इस मामले में कार्यकर्ता ने जिले के एसएसपी व जिलाधिकारी को पत्र लिख कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने तथा अपनी जान माल की रक्षा की मांग की।
      मानवाधिकार कार्यकर्ता राजीव कुमार शर्मा ने आयोग में शिकायत की है कि उसकी लिखित शिकायत के बाबजूद जिला प्रशासन ने न तो उसकी सुरक्षा के लिये कोई बंदोबस्त किया न आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की। इससे आरोपी वेखौख है और वह तथा उसका परिवार अपनी जान और माल के प्रति आशंकित है ।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment