नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगा Duped by false promises of a job




इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता )  एक बीटेक की  छात्रा को एक एमएनसी कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी दिलाने के नाम पर एक ठग ने 20 हजार रुपये ठग लिये। पीड़ित छात्रा ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी है।
       जानकारी के अनुसार पूजा तोमर मेरठ के एक इंस्टीट्यूट से बीटेक कर रही है। वहीं के एक शिक्षक ने उन्हें नामी साफ्टवेयर कंपनी में नौकरी दिलाने के लिए नीति खंड के एक युवक से मिलवाया था। शिक्षक ने बताया कि वह नोएडा में कंसलटेंसी एजेंसी चलाता है जो उसे आराम से किसी नामी कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी दिला देगा। लड़की का एजेंसी चलाने वाले ने नौकरी के लिए उसका साक्षात्कार कराया और लड़की से कहा कि उसका चयन हो गया है। उसने एक साल का बान्ड भराने के नाम पर 20 हजार रुपये ले लिए। एक महीना बीतने के बावजूद भी कंपनी से कोई आफर लेटर नहीं आया तो लड़की ने कंशलटेंसी चलाने वाले से संपर्क किया, तो वह बहाने बनाने लगा। बाद में उसने छात्रा को 20 हजार रुपये का चेक दिया, जो बाउंस हो गया। इसके बाद से आरोपी का मोबाइल स्विच आफ आ रहा है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment