चुनावी आचार संहिता उल्लंघन में बसपा प्रत्यासी की कार सीज Car seized in violation of model code of conduct BSP Prtyasi



इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता )  गाजियाबाद जिले में चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन पर पहली कार्रवाही जिला प्रशासन ने इंदिरापुरम में की है। बृहस्पतिवार की दोपहर बसपा का झंडा और चुनाव प्रचार सामग्री रखी स्कार्पियो कार को सीज कर दिया गया। कार चालक व उसमें सवार अन्य युवक के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों ने चुनाव प्रचार सामग्री बसपा के मुरादनगर प्रत्याशी सुधन रावत की बताई है।
       बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे इंदिरापुरम थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी ने बुद्ध चैक वसुंधरा पर बसपा का बड़ा सा झंडा लगा कर आ रही एक स्कार्पियो कार को रोका। कार की जांच की, तो उसमें पीछे की सीट के नीचे बोरी में बसपा से संबंधित चुनाव प्रचार सामग्री मिली। उन्होंने स्कार्पियो चालक अमित कुमार व उसमें सवार राकेश को हिरासत में ले लिया और कार को थाना इंदिरापुरम ले गये। यहां उपजिलाधिकारी अतुल कुमार यादव व पुलिस क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अनिल कुमार यादव की मौजूदगी में स्कार्पियो कार से झंडा उतारा गया तथा प्रचार सामग्री जब्त कर ली गयी।
       सीओ अनिल कुमार यादव ने बताया कि पूछताछ में अमित व राकेश ने चुनाव सामग्री बसपा के मुरादनगर प्रत्याशी सुधन रावत की बताई है। दोनों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का मुकदमा दर्ज किया गया तथा कार सीज कर दी गई है।
  उपजिलाधिकारी अतुल कुमार यादव ने बताया कि पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू है। बुधवार को सभी राजनीतिक दलों संग बैठक कर इससे अवगत भी कराया दिया गया था। बताया गया था कि जो भी बिना अनुमति के चुनाव प्रचार सामग्री का प्रयोग करेगा, उसके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की कार्रवाई की जाएगी। खोड़ा में हूटर व झंडा लगी पजेरो और फार्च्यूनर कार चालको के खिलाफ भी कार्रवाई की गयी है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment