गाजियाबाद, ( संवाददाता ) विधान सभा निर्वाचन 2017 हेतु जिला स्तर पर गठित मीडिया सर्टीफिकेशन एण्ड मानीटरिंग कमेटी की बैठक आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई जिसमें जिले के सभी सिनेमाघरों, मल्टी प्लेेक्स, रेडियो चनेैल तथा केबिल संचालक उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)राजेश कुमार ने मीडिया सर्टीफिकेशन एण्ड मानीटर्रिग कमेटी के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोई सिनेमा घर व रेडियो चैनल केविल आपरेटर किसी भी प्रचार का राजनेैतिक प्रचार प्रसार विना कमेटी के पूर्व अनुमोदन प्राप्त किये नही करेगे। चैनल समाचार पत्रों एवं अन्य विधाओं में किये जाने वाले प्रचार प्रसार के लिए चयनित सामग्री कमेटी के समक्ष प्रस्तुत की जायेगी। जिसका कमेटी द्वारा जांच परीक्षण करने के उपरान्त निर्धारित मानक पूर्ण करने पर अनापत्ति प्रमाण-पत्र दिया जायेगा। इसके बाद ही उक्त सामग्री का प्रचार प्रसार किया जायेगा।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी सिनेमा घर केविल संचालक अथवा केविल आपरेटर द्वारा इसके विपरीत कार्य किया जाता है तो उसके विरूद्व विधिक कार्यवाही की जायेगी।
इस अवसर पर कमेटी के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार राजकोैशिक ने बताया कि इस कमेटी के गठन के काफी अच्छे परिणाम विगत चुनाव में देखने को मिले है। आशा है कि इस चुनाव में भी कमेटी की मदद से अच्छे परिणाम मिलेगे और पैड न्यूज पर पूर्व रोक लगेगी।


0 comments:
Post a Comment