साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) बुधवार की रात थाना साहिबाबाद के भौपुरा चैक पर स्थापित स्वतंत्रता सेनानी विजय सिंह पथिक की मूर्ति को किसी असमाजिक तत्व ने रंग से पोत कर इलाके में अशांति फैलाने की नाकाम कोशिश की। इस अपमान से नाराज आम लोगों के अलावा गुर्जर बिरादरी के लागों ने रोष व्यक्त करते हुए जोर दार प्रदर्शन किया।
बृहस्पतिवार सुबह होते ही जब लोगो ने देखा कि शहीद विजय सिंह पथिक की मूर्ति को किसी ने लाल रंग से पोत दिया है। यह सूचना आग की तरह फैल गयी इौर लोग धीरे- धीरे मूर्ति के पास एकत्रित होने लगे और पुलिस को भी सूचना दी गई । आम जनता के लोगों ने मूर्ति के पास विरोध स्वरूप धरना प्रदर्षन शुरू कर दिया। खासतौर से गुर्जर समुदाय के लोगों ने अन्य के साथ पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ समय बाद थाना साहिबाबाद के निरीक्षक धीरेन्द्र यादव, एएसपी अनूप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने वहां पर मौजूद भाजपा नेता मानसिंह गोस्वामी, सेवाराम कसाना, विनोद कसाना, हरीश कसाना, दिनेश, राकेश जैन आदि से वार्ता की और समझा- बुझा कर शांत किया। अधिकरयिों ने भरोसा दिया कि जो आप लोग चाहते हो उसी तरह की कार्रवाई की जाएगी । स्थानीय सभ्रांत लोगों एवं भाजपा नेताओं ने कहा कि शहीद एवं महापुरूष हर समाज के लोगों के लिये आदरणीय व अनुकरणीय होते हैं । महापुरुष की मूर्ति के साथ जिन लोगों ने यह हरकत की यह बहुत शरमनाक व आत्तिजनक है। लोगों ने मांग की है कि असमाजिक तत्व का पता कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
गौर तलव है कि इस मूर्ति को लाल पेंट से पोत कर किसी शरारती तत्व ने पेंट से उस पर जाट लिख दिया था। जिससे आसपास के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया। एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि अभी अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा कानूनी कारवाई की जा रही है । इस अवसर पर दलबीर नागर, उपकार बैसला, अमित कसाना, अमित कल्याणी, दीपक कौशिक, नरेश कटारिया, संजय प्रधान, महेश, कान्ता भटनागर, अनीता सचदेवा, मंजू लाहा, धारा प्रजापति, धीरज, अशोक, बंटी, प्रवीण चन्द्र, भूषण आदि लोग मौजूद थे ।



0 comments:
Post a Comment