गाजियाबाद, ( संवाददाता ) प्रधानमंत्री नरंेद्र मोदी के बेटी बचाओ ,बेटी पढाओ के आहवान को साकार करने के लिए आज संजयनगर सैक्टर -23 स्थित रामकिशन इंस्टीटयूट सीनियर सैकेन्ड्री स्कूल के छात्र-छात्राओ ने एक विराट जागरूकता रैली निकाली। रैली को मुख्य अतिथि आलोक गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल विधार्थियो के हाथो में बेटी बचाओ , देेश बढाओ श्लोगन की तख्तियां थी। रैली संजय नगर से शुरू होकर सैक्टर-23 के विभिन्न ब्लाॅको से होकर गुजरी ।
इस दौरान इस रैली को देखने के लिए नागरिक अपने घरो के बाहर और छतो पर उमड पडे। विधार्थियो के हाथो में मार्मिक श्लोगन की तख्तियो को देखकर नागरिक भी भावुक होने से अपने आप को नही रोक पाये। इस मौके पर विधार्थियो ने कला के जरिये भ्रूण हत्या जैसे अभिशाप को मार्मिक ढंग से चार्ट पेपर के पोस्टर पर उकेरा। इसके अलावा विधार्थियो ने विभिन्न तैयार चार्ट पेपर माॅडल के जरिये साक्षरता ,और कन्याओ के महत्व को शानदार ढंग से पेश किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विधार्थियो के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत ही पुण्य का काम आरकेआई के विधार्थी कर रहे है। वास्तव में आधी दुनिया के बिना भारत देश अधूरा है। इसीक्रम में आरकेआई प्रधानाचार्या डा0 मालती गर्ग ने कहा कि इस रैली के आयोजन का उददेश्य बेटियो के प्रति दया का भाव जागरत करने के लिए था। वास्तव में हमारे विधार्थियो की यह रैली जरूर समाज में बेटी के प्रति व्याप्त नजरिये में बदलाव का काम करेगी।


0 comments:
Post a Comment