जनपद के सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग 11 फरवरी को अवश्य करें District voters must cast their ballots on February 11



मतदाता बिना किसी भय व प्रलोभन के निर्भीक होकर अपने मत का प्रयोग करें -  
जिला निर्वाचन अधिकारी 

गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी ने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वो आगामी 11 फरवरी को मतदान दिवस के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग बिना किसी भय व प्रलोभन के करें। 11 फरवरी को सभी मतदाता अपना मतदान करने के पश्चात ही अपने अन्य कार्यों को निपटायें। प्रत्येक मतदाता अपना मतदान करने के साथ-साथ अपने पास पड़ोस व सम्बन्धियों को भी मतदान हेतु प्रेरित करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आज तहसील मोदीनगर के विभिन्न मतदान केन्द्रों के भ्रमण के दौरान मतदाताओं से मिलकर यह अपील की। निधि केसरवानी ने आज मोदीनगर के मतदान केन्द्र खंजरपुर, सीकरी खुर्द तथा बेगमाबाद बुदाना में स्थित मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्र सीकरी खुर्द में मतदाताओं से कहा कि मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एंव भयमुक्त सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा असमाजिक/अपराधिक तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। यदि किसी मतदाता को कोई धमका रहा है या अपने पक्ष में मतदान करने हेतु प्रलोभन दे रहा है तो उसकी सूचना तत्काल निर्वाचन के कन्ट्रोल रूम में दें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस अवसर पर बने नए मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र वितरित किये। उपजिलाधिकारी मोदीनगर श्री अतुल कुमार ने बताया कि इस मतदान केन्द्र पर दो मतदेय स्थल बनाये गये हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज खंजरपुर प्राथमिक पाठशाला में स्थित मतदान केन्द्र का भ्रमण किया तथा मोके पर उपस्थित मतदाताओं से कहा कि वो अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। उन्होने कहा कि आगामी 12 जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा इस दिन सभी मतदेय स्थलों पर बी0एल0ओ0 मतदाता सूची के साथ उपस्थित रहेंगे। जहंा पर मतदाता सूची में कोई भी व्यक्ति अपना नाम देख सकता है। यदि किसी का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो वो अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा लें।
       
निधि केसरवानी ने बेगमाबाद बुदाना में स्थित मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के बीच जाकर मतदाताओं से कहा कि आप सभी जागरूक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के साथ ही अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें तथा जनपद में गत निर्वाचन के मतदान प्रतिशत की अपेक्षा इस निर्वाचन के मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी करने में अपना योगदान दें।






Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment