बी0एल0ओ0 जनपद के मतदान प्रतिशत में बढोत्तरी करने में योगदान दें B LO Contribute to an increase in the percentage of district voting



मतदाताओं को मतदान सम्बन्धी सभी प्रकार की सहायता उपलब्ध करायें - निधि केसरवानी  
मोदीनगर, ( संवाददाता )  जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी ने जनपद के सभी बूथ लेविल अधिकारियों (बी0एल0ओ0) से कहा है कि वो इस निर्वाचन में जनपद में मतदान प्रतिशत में बढोत्तरी करने के लिए हर सम्भव प्रयास करें। उन्होने कहा कि मतदाताओं को जागरूक एवं प्रेरित करके अपने बूथ पर ज्यादा से ज्यादा मतदान कराना सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय कार्य करने वाले बी0एल0ओ0 को जिला स्तर पर पुरूस्कृत भी किया जायेगा। 
जिला निर्वाचन अधिकारी आज तहसील मोदीनगर में बूथ लेविल अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्हांेने कहा कि बी0एल0ओ0 मतदाताओं को मतदान करने के लिए हर प्रकार की सहायता उपलब्ध करायें। मतदान दिवस के दिन मतदाता सहायता केन्द्र अवश्य बनायंे, केन्द्र पर मतदाता सूची लेकर बैठें और मतदाताओं को मतदान सम्बन्धी जानकारी दें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी बी0एल0ओ0 प्रत्येक मतदाता के घर पर फोटो वोटर स्लिप तथा मतदाता निर्देशिका अवश्य पहुंचायें। ऐसा करने से निश्चित ही मतदान प्रतिशत बढेगा और हर मतदाता मतदेय स्थल तक जाकर अपने मत का प्रयोग करेगा, क्योंकि उसे वोटर स्लिप से पता चल जायेगा कि उसका मतदान किस मतदेय स्थल पर होना है। उन्होंने कहा कि मतदान में बढोत्तरी करने के लिए अपने बूथ के हर मतदाता से सम्पर्क करें और उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित करें। 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथ लेविल अधिकारियों से कहा कि 12 जनवरी को मतदाता सूची के साथ अपने बूथ पर अवश्य उपस्थित रहें, जिन मतदाताओं के नाम छूटे हैं, उनके नाम शामिल करें। नये मतदाताओं के नाम शामिल करने के लिए आयु की गणना हेतु आधार कार्ड व हाई स्कूल के प्रमाण पत्र में अंकित जन्म तिथि को देख लें। ध्यान रहे कि महिला मतदाताओं के नाम सूची में शामिल होने से न छूटने पायें, जो भी महिला निर्धारित आयु एवं अन्य निर्धारित मानक के अन्तर्गत हो, उनके नाम मतदाता सूची में शामिल कर लिए जायें। इसी प्रकार से दिव्यांग जनों के भी नाम मतदाता सूची में जोड दें जो अभी तक छूटे हैं। प्रयास करें कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर दिव्यांग जनों हेतु रैम्प आदि आवश्यक सुविधायें उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने मतदान केन्द्रों पर बिजली, पानी, सफाई आदि की सुविधायें उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बी0एल0ओ0 को मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद सूची में नये नाम जोड़े जा सकते हैं, लेकिन सूची में मौजूदा नाम काटे नहीं जा सकते हैं। नाम काटने के लिए निर्वाचन आयोग को संदर्भित करना होगा। उन्होंने नये मतदाताओं के मतदाता परिचय पत्र शतप्रतिशत वितरित करने के निर्देश दिये तथा कहा कि परिचय पत्र सम्बन्धित मतदाता या उसके घर के मुखिया को उपलब्ध करायें, अन्य किसी व्यक्ति को मतदाता परिचय पत्र न दें। 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुनरीक्षण कार्य में जनपद के सभी बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा की गयी उल्लेखनीय प्रगति पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि इसी प्रकार से जनपद के मतदान में बढोत्तरी करने में अपना योगदान दें। उन्होंने आशा व्यक्त की, कि इस बार के चुनाव में बी0एल0ओ0 के सहयोग से जनपद के मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय बढोत्तरी होगी।    





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment