गाजियाबाद, ( संवाददाता ) सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विकास श्रीवास्तव ने सूचित किया है कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में दिनांक 29 जनवरी, 2017 को जनपद न्यायालय परिसर गाजियाबाद तहसील लौनी गाजियाबाद व मोदीनगर में मेगा लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है।
अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला जज श्री रामकृष्ण उपाध्याय के कुशल निर्देशन में मेगा लोक अदालत में मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर याचिनायें 138 एन0आई0 एक्ट पारिवारिक/वैवाहिक मामले, दीवानी वाद, शमनीय दाण्डिक वाद, विद्युत अधिनियम के अन्तर्गत शमनीय वाद, श्रम के वाद, स्टाम्प वाद, स्थानीय विधियों के अन्तर्गत चालान मनोरंजन कर अधिनियम के अंतर्गत चालान, चलचित्र अधिनियम के अन्तर्गत चालान नगरपालिका/नगर निगम के अंतर्गत चालान, विकास प्राधिकरण के अंतर्गत चालान, व अन्य प्रकरणों को आगामी मेगा लोक अदालत में निस्तारण हेतु रखा जायेगा।
ऐसे वादकारी जिनके मामले न्यायालयों में लम्बित हैं वे अपने मामलों को संबंधित न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर आगामी मेगा लोक अदालत दिनांक 29 जनवरी, में नियत करा सकते है।



0 comments:
Post a Comment