बीजिंग : चीन ने पूर्वी चीन सागर में जापान के नियंत्रण वाले विवादित द्वीपों के जलक्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। चीन के इस कदम से जापान के नाराज होने की आशंका बढ गयी है।
सरकारी मीडिया में हाल के दिनों में ऐसी खबरें आयी हैं जिनमें चीनी तटरक्षक बल के पोतों द्वारा लगातार गश्त को रेखांकित किया गया है। दोनों देश उन द्वीपों पर अपने अपने दावे करते रहे हैं। हालांकि अभी उन पर प्रशासनिक नियंत्रण जापान का है।
सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ ने आज खबर दी कि तीन जापानी पोतों ने उस क्षेत्र में गश्त की।
इसमें कहा गया है कि चीन नियमित आधार पर गश्त करता रहता है।



0 comments:
Post a Comment