'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा का गोल्डन लुक - Priyanka Chopras Golden Globes Award



भारत से प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में धूम मचाई हुई है. इस बार प्रियंका 74वें गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड में नजर आईं. अवॉर्ड की घोषणा से पहले प्रियंका चोपड़ा गोल्डन ग्लोब्स के रेड कार्पेट पर दिखीं. बेहद ही खूबसूरत गोल्डन गाउन में प्रियंका हॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर दे रही थीं.प्रियंका ने राल्फ लॉरेन का गोल्डन कलर गाउन पहन रखा था. वी नेक और फुल स्लीव्स गाउन में प्रियंका काफी ग्लैमरस लग रही थीं. साथ ही गाउन के साथ लोरेन श्वार्ट्ज नेकलेस उनके लुक को और बेहतर बना रहा था. 

 प्रियंका चोपड़ा ने हॉ़लीवुड के ए लिस्ट एक्टर्स में अपनी जगह बना ली है. हाल ही में वो हॉलीवुड के मशहूर टीवी शो 'क्वांटिको' में नजर आईं.


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment