बेतिया : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को पश्चिम चंपारण आयेंगे. अपने दो दिवसीय दौरे में सीएम श्री कुमार नरकटियागंज के मंगुराहा व बगहा के वाल्मीकिनगर का भ्रमण करेंगे. भ्रमण स्थल नेपाल सीमा से सटे होने के नाते सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किये गये हैं. मुख्यमंत्री शनिवार की दोपहर के 12.01 बजे हेलीकाॅप्टर से मंगुराहा पहुंचेंगे. यहां तीन घंटे रहेंगे.
इसके बाद शाम चार बजे वाल्मीकिनगर पहुंचेंगे, जहां सरकारी अतिथिगृह में रात्रि विश्राम करेंगे. अगले दिन रविवार को स्थानीय क्षेत्र का भ्रमण करेंगे. इसके अलावा कई अन्य स्थानीय आयोजनों में भी भाग लेंगे. रविवार की दोपहर ढाई बजे वे हेलीकाॅप्टर से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शुक्रवार को डीएम व एसपी ने निर्धारित भ्रमण स्थलों का निरीक्षण किया गया.



0 comments:
Post a Comment