उल्लघंन करने वालो के विरूध सख्त कार्यवाही की जाये - केसरवानी
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जनपद में आदर्श आचार सहिता का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये आचार संिहता का उल्लघंनं करने वालों के विरूद्व सख्त कार्यवाही की जाये आचार सहिता का सख्ती से अनुपालन कराने हेतु लगायी गयी उडन दस्ता स्टेटिक सर्विलान्स टीम तथा बीडियों सर्विलान्स टीम निर्वाचन के दौरान आचार सहिता का उल्लघंन करने वालो पर नजर रखेे तथा उल्लघंन के मामले में तत्काल सख्त कार्यवाही करें जनपद में हर स्थिति में निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण मतदान सम्पन्न कराना जिहला प्रशासन का उदेश्य है।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने आज कलेक्टेªट सभा कक्ष में निर्वाचन की घोषणा होते ही जिले में आदर्श आचार सहिता का कडाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए गठित टीमों के मजिस्टेªटों/अधिकारियों की बैठक में यह जानकारी दी उन्होंनेे कहा कि सभी टीमें आदर्श आचार सहिता का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित कराये सभी दलों एवं उम्मीदबारों के प्रति समान व्यवाहर रखते हुये पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता से कार्य करें, निर्वाचन लोक तंत्र का एक महान कार्य है जिसे स्वंतन्त्र निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण कराने का दायित्व सभी का है। वर्तमान में निर्वाचन से जुडे सभी अधिकारी कर्मचारी निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्टेटिक सर्विलान्स टीम के सदस्यों से कहा कि वो सम्बन्धित विधान सभा क्षेत्र की परिधि में निर्धारित सीमा से अधिक नगदी, अवैध शराब शस्त्र या सन्देहास्पद बस्तु की तलासी लेगें उल्लघंन पाये जाने पर तत्काल जब्ती की कार्यवाही करेगे। उन्होने कहा कि की टीम किसी एक जगह पर अधिक देर तक न रूक कर प्रतिदिन अलग-अलग समय एवं स्थान पर नाकेबन्दी कर चैकिंग करेगे। इससे कम समय में अधिक से अधिक क्षेत्र में चैकिंग का कार्य सम्पन्न होगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिये कि कोई भी वाहन बिना जांच के नही जाना चाहिए। ॅ जांच के दौरान जांच कर्ताओं का व्यवाहार शालीन एवं नम्र होना चाहिए। सन्देह की स्थिति में जांच की विडियों ग्राफी करायी जाये जिसमें वाहान की नंम्बर प्लेट वाहन चालक की तस्वीर तथा वाहन पर चलने वाले लोगो की तस्वीर व उनके नाम वीडियों में होने चाहिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सवेदंनशील स्थानों जैसे मलिन बस्तियों जैसी जगहों पर स्टेट्रिक सर्विलान्स टीम अवश्य नाकेबन्दी कर जांच करे क्योकि ऐसे स्थानों पर शराब अन्य चीजो की आवक होने की ज्यादा सम्भावना होती है। जिलाधिकारी ने बताया कि एक साथ कई वाहनों को लेकर नही चलने दिया जायेगा। यदि ऐसा पाया जाता है तो सख्ती से कार्यवाही करें । जांच के दौरान जो भी सामान जब्त किया जाये उसकी वीडियों ग्राफी अवश्य करायी जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन वाहनों को अनुमति दी जायेगी वही वाहन प्रचार कार्य में चलेगे इनकी सूची टीम को उपलब्ध करा दी जायेगी जिलाधिकारी ने उडन दस्ता टीम के सदस्यों को निर्देशित किया कि वो मतदाताओं में नगद रूपये का वितरण, शराब या अन्य वस्तुओं का वितरण किये जाने हेतु तथा मतदाताओं को प्रलोभन देने हेतु किसी भी प्रकार के सामान के वितरण की जांच करेगे। शिकायत प्राप्त होने पर उडन दस्ते द्वारा तत्काल स्थल पर पहुॅचकर शिकायत की जांच की जायेगी तथा वयान/गवाही आदिलेेकर साक्ष्य एकत्रित किया जायेगा। यदि शिकायत सही पायी जाती है तो सम्बन्धित नगद धनराशि शराब आदि को जब्त करने की कार्यवाही की जायेगी। जब्त की गयी नगर धनराशि कोषागार में जमा की जायेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि वीडियों सर्विलान्स टीम के सदस्य रिर्टिनिग अधिकारी की अनुमति से होने वाली जनसभाओ ंएव अन्य गतिविधियों को कवर करेगे। टीम के सदस्य जन सभाओं में होने वाली सवेंदनशील गतिविधियों पर कवरेज अवश्य करें कोई महत्वपूर्ण गतिविधि छूटने न पाये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री राजेश कुमार ने आदर्श आचार संिहता के बारे में विस्तार से जानकारी दी इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री ज्ञानेन्द्र सिंह सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी व गठित टीमों के सदस्य उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment