निर्वाचन कार्य में शिथिलता किसी भी स्तर पर क्षम्य नहीं - जिला निर्वाचन अधिकारी Election work dysfunction at any level not excusable - District Election Officer



जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतगणना स्थल तथा ई0वी0एम0 के स्ट्रां्रग रूम का स्थलीय निरीक्षण
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जनपद मंे आगामी विधान सभा निर्वाचन स्वतन्त्र एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु जनपद में जिला निर्वाचन अधिकारी, निधि केसरवानी के नेतृत्व में चुनावी प्रबन्धन की तैयारियां तेजी के साथ चल रही हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रतिदिन नोडल अधिकारियों व प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर मतदान कार्मिकों की तैनाती व प्रशिक्षण, सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती व प्रशिक्षण, वाहनों की व्यवस्था, स्टेशनरी आदि के वितरण की व्यवस्था के सम्बन्ध में नियमित समीक्षा एवं पर्यवेक्षण किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त प्रभारी अधिकारियों और नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सौंपे गये कार्य का निस्पादन गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निर्धारित समय में पूरा करें। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में समय एवं गुणवत्ता का महत्वपूर्ण स्थान होता है । इसमें किसी प्रकार की गलती एवं शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी ने आज निर्वाचन तैयारियों के सम्बन्ध में मतगणना, मतदान कार्मिकों के रवानगी स्थल तथा ई0वी0एम0 मशीनों की सीलिंग कराने हेतु चयनित विभिन्न स्थानों का मौका मुआयना किया। जिला निर्वाचन अधिकारी आज प्रातः ही मुख्य विकास अधिकारी श्री कृष्णा करूणेश तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र सिंह के साथ मण्डी समिति गोविन्दपुरम, कमला नेहरूनगर में सी0बी0आई0 एकेडमी के पीछे स्थित मैदान तथा महिला पोलिटेक्निक भवन का भ्रमण कर वहां पर उपलब्ध संसाधनों, स्थान सुरक्षा व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता की। मण्डी समिति गोविन्दपुरम में स्थित दूकानों का निरीक्षण किया जहां पर ई0वी0एम0 मशीनें सुरक्षित रखी जा सकती हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस अवसर पर मण्डी समिति अधिकारियों से वार्ता की तथा मण्डी समिति स्थल में उपलब्ध संसाधनों व सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। निधि केसरवानी ने कमला नेहरूनगर में स्थित मैदान का भी निरीक्षण किया जहां से मतदान हेतु मतदान कार्मिकों की टोलियां रवाना की जानी हैं। यहींे से मतदान कार्मिकों को वाहन एवं स्टेशनरी वितरित की जानी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन समाप्ति के बाद ई0वी0एम0 मशीनों को रखने हेतु महिला पोलिीटेक्निक में स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया जहां पर ई0वी0एम0 मशीनों की मतदान हेतु भेजे जाने से पूर्व सीलिंग की जायेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने महिला पोलिटेक्निक परिसर में साफ सफाई व सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी निरीक्षण किया।      




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment