राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य के घर चोरी Former member of National Commission for home burglary



इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता ) अभय खंड-एक में रहने वाली राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य विजय दक्ष का घरेलू सहायक शुक्रवार की दोपहर में लाखों के गहने और नकदी लेकर चंपत हो गया। एक परिचित के माध्यम से तीन दिन पहले ही उन्होंने सहायक को काम पर रखा था। वारदात के समय घरेलू सहायक अपने पता आदि के कागजात भी अपने साथ ले गया। मामले की जांच थाना इंदिरापुरम पुलिस कर रही है।
           जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य विजय दक्ष बड़े बेटे अभिनव सहाय के साथ थाना इंदिरापुरम क्षेत्र अभय खंड-एक में रहती हैं। छोटे बेटे अभिजय ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मां कार चालक के साथ खरीदारी करने गईं थी। बड़े भाई पहले की किसी काम से बाहर गये थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे मां घर लौटीं, तो मेन गेट दरवाजा खुला हुआ था। तथा अंदर कमरे का ताला टूटा हुआ था। अलमारी व तिजोरी भी खुली मिली, जिसमें रखे सत्तर हजार रूपये,करीब 750 ग्राम चांदी, छह तोला सोना के जेवर, और जरूरी कागजात गायब थे। 
     अभी तीन दिन पहले ही उन्होंने सोनू नाम के घेरेलू सहायक को काम पर रखा  था वह घर से गायव था। उन्हें समझ में आ गया कि यह करतूत सोनू की ही है।
        श्रीमती दक्ष ने बताया कि दिल्ली में रहने वाले जानकार महेंद्र के माध्यम से उन्होंने तीन जनवरी को घरेलू सहायक सोनू को काम पर रखा था। वह बलरामपुर जिले का बताया गया था। सोनू के पते संबंधी कागजात व फोटो उन्होंने अपनी डायरी में रखे थे। काम की अधिकता से वह उसका पुलिस सत्यापन नहीं करा पायीं । सोनू अपने पते संबंधी कागजात भी ले उड़ा। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी महेंद्र के जरिए कई घरेलू सहायक रखे थे। सबने अच्छा काम किया था। लेकिन इस बार धोख हो गया।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment