ताला तोड़ लाखों की चोरी Theft lock broke millions



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  थाना लिंकरोड क्षेत्र की बृजबिहार कालोनी में चोरों ने एक घर का ताला तोड़ कर 40हजार की नकदी सहित लाखोें के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय परिवार के लोग अपनी बीमार बहन को देखने चंद्रनगर गये थे।
      जानकारी के अनुसार डी ब्लाक निवासी राजेश गुप्ता अपनी पत्नी संगीता के साथ पड़ोस की कालोनी चंद्रनगर में अपनी बीमार बहन को देखने गये थे। वे रात को अपनी बहन के पास ही रूक गये। अगले दिन सुवह जव वे घर लौटेे तो घर का ताला टूटा था तथा सामान बिखरा हुआ था। आलमारी को खुला देख वे समझ गये कि चोरों ने उनके घर का कीमती सामान चोरी कर लिया है। आलमारी में रखे करीव डेढ़ लाख के जेवरात व 40हजार नकद गायव थे। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना थाना इंदिरापुरम को दी। आइसक्रीम का काम करने बाले राजेश ने बताया कि बीमा की किस्त  देने के लिये उन्होंने यह रकम घर में रखी थी। उसने एटीम की लाइन में घंटो लग लग कर यह रकम जोड़ी थी।
       थानाध्यक्ष रोजत त्यागी ने बताया कि वे मामले की जांच करा रहे हैं तथा जल्दी ही चोरों को पकड़ने का प्रयास करेंगे। 





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment