दो कारों का शीशा तोड़ किया माल साफ Two cars were broken glass recycled materials



इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता )  थाना इंदिरापुरम क्षेत्र नीति खंड एवं जय पुरिया मार्केट में अलग अलग दो बारदातों में बदमाशों ने दो कारों के शीशे तोड़ कर नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। गौर तलव है कि इस थाना क्षेत्र में कारों के शीशे तोड़ चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है जो पलक झपकते ही अपना काम कर जाता है।
     पहली घटना गुरूवार की शाम वैशाली सेक्टर तीन निवासी सुरेन्द्र के साथ हुई,सुरेन्द्र एक मीडिया कर्मी हैं। वे गुरूवार की शाम करीव 6 बजे इंदिरापुरम के जयपुरिया मार्केट के एक नर्सिंग होम में अपनी मां के स्वास्थ्य की जांच कराने गये थे। उन्होंने कार को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया तथा वे मां को लकेर नर्सिंग होम में दाखिल हो गये। कार में उनका छोटा भाई बैठा था। लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने अपने भाई को काॅल कर अपने पास बुला लिया। वह कार को लाॅक कर अपने भाई एवं मां के पास पहुंचा। अपना काम निपटा कर सुरेन्द्र जव सात बजे अपनी कार के पास पहुंचे तो कार की पिछली खिड़की का शीशा टूटा हुआ था तथा कार में रखा उनका बैग गायव था। बैग में 27हजार रूपये तथा अन्य जरूरी कागजात रखे थे।
    गुरूवार की शाम पांच बजे इंदिरापुरम की शिप्रा निहो सोसाइटी में दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन से आयी आर्किटेक्ट इंटीरियर डिजाइनर मेघा जैन किसी काम से से आयीं थी। यहां कुछ देर रूकने के बाद वह स्वर्ण जयंती पार्क के पास इरोज माॅल के बाहर खड़ी थी। करीव 10 मिनट में उन्होंने केक खरीदा और वापस कार के पास आयी तो कार का शीशा टूटा हुआ था। पिछली सीट पर रखा कोट व बैग गायव मिला। बैग में जरूरी कागजात व एटीएम कार्ड रखा था। 
   दोनों मामलों की शिकायत थाना इंदिरापुरम में पीड़ितों द्वारा की गयी है लेकिन अभी तक किसी भी घटना का पटाक्षेप पुलिस नहीं कर सकी।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment