गाजियाबाद विधान सभा क्षेत्र मे ही वी0वी0पैट मशीन का प्रयोग होगा Ghaziabad constituency Pat machine will be used in the same V.V.



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  आज विकास भवन सभागार में विधान सभा निर्वाचन में गाजियाबाद विधान सभा क्षेत्र में उपयोग की जाने वाली वी0वी0पैेट मशीन का प्रशीक्षण आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी मुख्य विकास अधिकारी कृष्णा करूणेश तथा अपर जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। 
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी ने बताया कि मेरठ मण्डल में एक मात्र गाजियाबाद विधान सभा क्षेत्र में ही  इस मशीन का प्रयोग किया जायेंगा इस मशीन से मतदाता को यह पता चल सकेगा कि ई0वी0एम0 से जिस उम्मीदवार को उसने मत दिया है उसे मिल गया है । उन्होंने बताया कि वी0वी0पैेट मशीन के समबन्ध में जागरूकता लाने हेतु इसका  गाजियाबाद विधान सभा क्षेत्र में जगह जगह प्रर्दशन किया जायेगा। गाजियाबाद विधान सभा क्षेत्र में दिनांक 07 जनवरी को प्रा0 विद्यालय अकबरपुर बहरामपुर, प्रा0 विद्यालय डूण्डाहेडा, प्रा0 विद्यालय बिहारीपुरा, प्रा0 विद्यालय काशीराम आवास योजना प्रताप विहार, प्रा0 विद्यालय मिर्जापुर विजयनगर तथा दिनांक 08 जनवरी को प्रा0 विद्यालय कैला जनरल, प्रा0 विद्यालय इस्लामनगर, प्रा0 विद्यालय सिहानी गेट, प्रा0 विद्यालय डासना गेट व प्रा0 विद्यालय नासरपुर नं0-1 में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment