गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने बताया हैै कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 को सम्पन्न कराने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में अवस्थित 53-लोनी, 54 मुरादनगर 55-साहिबाबाद 56- गाजियाबाद एवं 57-मोदीनगर निर्वाचन क्षेत्रों की प्रथम चरण में नामांकन प्रक्रिया दिनांक 17 जनवरी 2017 से प्रारम्भ होकर प्रतीक आवंटन की कार्यवाही दिनांक 27.01.2017 को सम्पन्न होगी।
इसके लिए विधान सभावार रिटर्निग अधिकारी लगाये गये है। 53 लोनी विधान सभा क्षेत्र की निर्वाचन प्रक्रिया व प्रतीक आवंटन की कार्यवाही कलेक्टेªट में अपर जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष संख्या-127 में, 54 मुरादनगर की अपर उप जिलाधिकारी गाजियाबाद के न्यायालय कक्ष संख्या-129 में, 55 साहिबाबाद विधान सभा क्षेत्र की उप जिलाधिकारी गाजियाबाद के न्यायालय संख्या-128 में,56 गाजियाबाद विधान सभा क्षेत्र की नगर मजिस्टेªट न्यायालय कक्ष संख्या- 130 में, 57 मोदीनगर विधान सभा क्षेत्र की नामकंन प्रक्रिया व प्रतीक आवंटन की कार्यवाही जिलाधिकारी गाजियाबाद के न्यायालय कक्ष संख्या- 102 में सम्पन्न होगी। सभी रिटर्निग अफसर इन कक्षों में अपने-अपने विधान सभा क्षेत्र के कार्य सम्पादित करेगे।



0 comments:
Post a Comment