गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी ने बताया कि विधान सभा निर्वाचन का निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण सम्पादन सुनिश्चित कराने तथा जन सामान्य की शिकयतों व समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्टेªट में कन्टोªल रूम की व्यवस्था की गई है जो वर्तमान में चल रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कन्ट्रोल रूम का फोन नं0 0120-2827044-2827045 तथा 2827046 है। यह सभी नम्बर कार्य कर रहे है। 2827045 नम्बर पर फैक्स लगाया गया है।
कन्ट्रोल रूम के प्रभारी जिला अर्थ एवं सख्याधिकारी प्रमोद कुमार बनाये गये है। सह प्रभारी के रूप में महेश कण्डवाल जिला प्रोवेशन अधिकारी तथा श्रेयश कुमार जिला कार्यक्रम अधिकारी तैनात किये गये है। यह तीनो अधिकारी 8-8 घन्टे कन्टोªल रूम में डयूटी देगे। कन्टोªल रूम 24 घन्टे खुला रहेगा।



0 comments:
Post a Comment