निर्वाचन कार्य में शिथिलता वर्दाश्त नही की जायेगी - जिला निर्वाचन अधिकारी Election work will not Wardasht dysfunction - District Election Officer



कार्यालय अध्यक्ष अपने विभाग के सभी अधिकारियों कर्मचारियों की सूची भेजे। 

गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी ने भारत सरकार, बैकर्स व बीमा कम्पनियों के मुख्य नोडल अधिकारियों/नोडल अधिकारियों को कडे निर्देश दिये है   कि वह अपने विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की सूची पूरे पदनाम व वेतनमान के साथ भेजे। किसी कर्मचारी अधिकारी का नाम छूटने न पाये। 
जिला निर्वाचन अधिकारी आज कलेक्टेªट सभा कक्ष में मतदान कार्मिको की तैनाती के सम्बन्ध में आयोजित नोडल अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिये।  निधि केसरवानी ने कहा कि कुछ विभागो एवं बैकर्स द्वारा जो सूची दी गई है उनमें कुछ सूचियों में पदनाम इंगलिस में शार्ट में दिये गये है जिससे पदनाम स्पष्ट नही हो पाता है कि यह पद किस स्तर का है पूरे पदनाम के साथ ही वेतनमान स्पष्ट लिखा होने से सम्बन्धित की डयूटी समुचित स्थान पर लगायी जा सकेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया  कि इस कार्य में शिथिलता विल्कुल वर्दास्त नही की जायेगी। आज ही सायः तक सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की स्पष्ट सूची प्राप्त हो जानी चाहिए। साथ ही इस आशय का प्रमाण -पत्र भी दे कि उनके संस्थान/कार्यालय में कोई अधिकारी/कर्मचारी का  नाम छूटा नही है। अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्व निर्वाचन नियमों के तहत कडी कार्यवाही की जायेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी  ने यह भी निर्देश दिये कि सभी कार्यालयों  में 24 घन्टे डाक के आदान प्रदान की व्यवस्था होनी चाहिये। ताकि निर्वाचन सम्बन्धी कार्य वाधित न होने पाये यह व्यवस्था राजकीय अवकाश  दिवसों में भी लागू रहनी चाहिए। कार्यालय बन्द पाये जाने पर सम्बन्धित कार्यालय अध्यक्ष के साथ नोडल अधिकारी के विरूद्व भी कार्यवाही की जायेगी। 
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कृष्णा करूणेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment