अधिकारी व कर्मचारी निष्ठापूर्वक ईमानदारी से निर्वाचन कार्य सम्पादित करे।
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी ने कहा है कि निर्वाचन एक महान है। जिसे निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण सम्पन्न कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। निर्वाचन कार्य में लगाये गये सभी प्रभारी अधिकारी व नोडल अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि जिसे जो कार्य सौपा गया है पूरी निष्ठा एवं तत्परता से पूरा करे, निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में शिथिलता बर्दास्त नही की जायेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्टेªट सभा कक्ष में आयोजित निर्वाचन कार्य से जुडे नोडल अधिकारियों की बैठक मे यह निर्देश दिये । जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जो अधिकारी मण्डलीय अधिकारियों से अनुमति लेकर मुख्यालय से वाहर अवकाश पर जाते थे अब नही जायेगे ऐसे अधिकारियों को जिला निर्वाचन अधिकारी से अनुमति लेकर ही मुख्यालय छोडना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आर0टी0ओ0 को बैठक में न आने और मुख्यालय से वाहर रहने पर स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिये।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान कार्मिको का प्रथम प्रशिक्षण 18 जनवरी, से 21 जनवरी तक होगा जिसमें सभी पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारी भाग लेगे। निधि केसरवानी ने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्टेªट 17 व 18 जनवरी, को अपने-अपने क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों का भ्रमण करेगे। भ्रमण के दौरान मतदान केन्द्रों व मतदेय स्थलों की अद्यतन स्थिति, आने जाने के रास्ते व स्थानीय संवेदनशीलता के बारे में जानकारी करेगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी 180 सैक्टर मजिस्टेªट निर्धारित तिथियों में अपने क्षेत्र का भ्रमण कर वस्तु स्थिति से अवगत करायेगे।
निधि केसरवानी ने निर्वाचन के दौरान बाहर से आने वाले सुरक्षा वलो को के ठहरने के लिए बनाए गये स्थलों पर साफ सफाई, पेयजल, विधुत टायलेट आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी नगर को दिये उन्होंनेे कहा कि रिटर्निग अधिकारी जिन जन सभाओं व कार्यक्रमों की अनुमति दे उसकी सूची वीडियो सर्विलांस टीम को अवश्य दे ताकि टीम इन आयोजनों की वीडियोग्राफी कर सकें। जिलाधिकारी ने सेक्टर व जोनल मजिस्टेªट की बुकलेट 15 जनवरी, तक तैयार कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मतदान पार्टियों के लिए तैयार किये जाने वाले बस्तों में कोई कमी नही होनी चाहिए। आन लाईन प्राप्त शिकायतों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाये।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निग अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मतदेय स्थलों की वेव कास्टिगं की जानी है उनकी सूची उपलब्ध करादे। उन्होंने माइक्रो आब्जरवर के परिचय पत्र के सैम्पल वनवाकर केन्द्रीय सूची वालो को समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कृष्णा करूणेश अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री राजेश कुमार अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री ज्ञानेन्द्र सिंह सहित सभी प्रभारी अधिकारी व नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment