फर्जी तरीके से बैक से लेन-देन कर सोना खरीदने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार Buy gold back from fraudulent transactions 3 accused arrested



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना कोतवाली पुलिस ने कल शाम हिण्डन एयर पोर्ट तिराहे से फर्जी तरीके से बैक से लेन-देन कर सोना खरीदने वाले 3 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे से सोन-डायमण्ड के जेवरात, 50 हजार रूपये नकद व एक कार बरामद हुई है।
         पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर के सूचना पर कल शाम करीब 6 बजे कोतवाली पुलिस ने हिंडन एयर पोर्ट के चैराहे पर पहले से तैनात एक कार आने की इंतजार कर रही थी । जैसे ही मुखबीर के सूचना के मुताबिक कार चैराहे से गुजर कर करैहडा रोड से आगे बढी पहले से तैयार पुलिसकर्मियों ने उसे चारो तरफ से घेर लिया । कार की तलाशी में उसमें सवार तीन अभियुक्तों को सोने गहने और डायमंड जेवरात के साथ गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में विरेन्द्र शाहु पुत्र राम खिलावन शाहू निवासी म0नं0 एफ-118 ग्रीन पार्क रूद्रपुर थाना कोतवाली जनपद उधम सिंह नगर,  अरूण जादौन पुत्र गजेन्द्र सिंह निवासी न्यू विकास नगर कस्बा व थाना लोनी जनपद गाजियाबाद तथा  अजब नागर पुत्र स्व0 बालेराम निवासी बागरानप थाना लोनी जनपद गाजियाबाद है । 
       पुलिस ने इनके कब्जे से  सोन-डायमण्ड के जेवरात, 50 हजार रूपये नकद व एक कार एक्स यू वी नं0 यूपी14बीआर 0500 बरामद की है । गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है। अभियुक्त विरेन्द्र शाहू पहले बैककर्मी रह चुका है तथा पहले भी हल्द्वानी व बरेली जेल मे धोखाधडी के अपराधों मे जेल जा चुका है।

1 शातिर लुुटेरा गिरफ्तार, लूटी गयी सोने की चेन व अवैध शस्त्र बरामद -  थाना लोनी बार्डर पुलिस ने कल शाम 7 बजे बन्द फाटक बेहटा हाजीपुर से अभियुक्त आसिफ उर्फ गोलू पुत्र जाकिर अली निवासी मौ0 पुष्पा गार्डन बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बार्डर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से थाना लोनी बार्डर के मु0अ0स0 22/17 धारा 392 भादवि से संबंधित एक सोने की चेन, 800 रूपये एक मोटर साईकिल व एक तंमचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है।

अवैध गांजा बरामद, 2 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना मोदीनगर पुलिस ने कल रात 9 बजे  रेलवे रोड इलाहाबाद बैक के पास से अभियुक्त संदीप पुत्र रोशन लाल निवासी कलछीना थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद तथा गौरव पुत्र सुरेश निवासी कलछीना थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है। जिनके कब्जे से 450 ग्राम अवैधा गांजा व 02 नाजायज चाकू तथा एक मोटर साईकिल बरामद हुई है।

अवैध गांजा बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना विजयनगर पुलिस ने आज सुबह 10.10 बजे झुग्गी झोपडी के पास से अभियुक्त लोकेन्द्र पुत्र डूगर सिंह निवासी महारानाप्रताप बिहारीपुरा थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से 650 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment