तंमचे सहित अभियुक्त गिरफ्तार Including Tnmche accused arrested



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना मोदीनगर पुलिस ने आज प्रातः 7.30 बजे फफराना रोड से अभियुक्त जितेन्द्र पुत्र सतीश निवासी मुलतानीपुरा पडाव थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक तंमचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है। 
इसके साथ ही अलग - अलग थानों की पुलिस ने अलग - अलग जगहों से अवैध शराब समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है । इंदिरापुरम पुलिस ने चार जगहों से चार अभियुक्तों को भारी मात्रा अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया है । थाना सिहानीगेट पुलिस ने दो अभियुक्तों सत्यप्रकाश और मोहित को 80 पव्वै अवैध अंग्रेजी शराब समेत पकड़ा है । थाना साहिबाबाद पुलिस ने भी दो अभियुक्तों अमर सिंह और विनोद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 300 देशी हरियाणा मार्का अवेध शराब बरामद किया है । थाना लिंकरोड पुलिस ने अभियुक्त राकेश के कब्जे से 40 लीटर देशी शराब बरामद किया है । 






Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment