बड़ती चोरियों को लेकर बैठक The meeting pouring robberies



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना लिंकरोड क्षेत्र की कालोनी बृज विहार में में बढ़ती चोरियों को लेकर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से रविवार को एक बैठक हुई। बैठक में पुलिस गश्त बढ़ाने व सुरक्षा गार्ड की तैनाती को लकेर चर्चा की हुई। वहीं दुकानदारों से भी सतर्क रहने और सुरक्षा इंतजाम को लेकर अपील भी की गई है।
        व्यापार मंडल की ओर से रविवार सुबह 11 बजे बृज विहार में बैठक कर चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए चर्चा की गयी। चर्चा में अपने खर्च से रात के समय दो सुरक्षा गार्ड की तैनाती को लेकर व्यापारियों में सहमति जताई गयी । वहीं बैठक में मौजूद बृज विहार चैकी प्रभारी राजबहादुर से रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गयी। चैकी प्रभारी ने भी स्थानीय लोगों से सहयोग मांगा है। उद्योग व्यापार मंडल ब्रिज बिहार के सचिव मुकेश जैन ने बताया है कि दुकानदार चोरी की घटनाओं से डरे हुए हैं। बैठक में सज्जन गोपाल, विनोद अग्रवाल, जसवीर ¨सह त्यागी, हरीश चावला, अजय त्यागी और दिनेश अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment