साहिबाबाद, ( संवाददाता ) राजेंद्र नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क, में रविवार सुबह टहलने आए एक दुकानदार से मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। दुकानदार पार्क में टहल कर घर लौट रहा था।
आशीष दीक्षित शालीमार गार्डन एक्सटेंशन -दो में परिवार के साथ रहते हैं तथा वे अपने भाई मोहित के साथ सौंदर्य प्रसाधन की दुकान करते हैं। आशीष ने बताया कि रविवार सुबह डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में टहलने गए थे। लौटते समय पार्क के बाहर सड़क पर आए। इस दौरान पत्नी की काॅल आई । मोबाइल पर बात करते हुए घर की ओर जाने लगे तभी पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मार कर उनका मोबाइल लूट लिया। वह शोर मचाते हुए उनके पीछे भी भागे, लेकिन बदमाश आराम से फरार हो गए। उन्होंने साहिबाबाद थाना पुलिस से मामले की शिकायत की है।



0 comments:
Post a Comment