साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना साहिबाबाद की पुलिस चैकी तुलसी निकेतन क्षेत्र से 12 दिन पहले रहस्यमय हालत में लापता 12वीं कक्षा की छात्रा रविवार को खुर्जा, में बरामद हुई है। पुलिस ने तो मदद नहीं की बल्कि स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने छात्रा कोे एक आरोपी युवक के रिश्तेदार के घर से बरामद किया है।
जाकनारी के अनुसार तुलसी निकेतन क्षेत्र में रहने वाले वाली किशोरी सुंदर नगरी, दिल्ली स्थित एक स्कूल में 12वीं की छात्रा है। गत 27 दिसंबर को वह स्कूल गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले दो युवकों पर स्कूल से वापस आते समय छात्रा को कार से अगवा करने का आरोप लगाया और साहिबाबाद पुलिस से शिकायत की। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में रिपोर्ट नहीं दर्ज की और बड़ी बेशर्मी से कहा कि वह अपनी मर्जी से गई होगी, कुछ दिनों में चली आएगी। स्थानीय लोगों के साथ पुलिस पर दबाव बनाया, तो सात दिन पहले आरोपी युवक का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया। शनिवार शाम मोबाइल का लोकेशन खुर्जा, बुलंदशहर में मिला। परिजनों ने पुलिस से खुर्जा से छात्रा को बरामद करने की मांग की, लेकिन पुलिस टस से मस नहीं हुई। इससे दुखी होकर परिजन स्थानीय लोगों के साथ रविवार सुबह खुर्जा गये और आरोपी युवक के रिश्तेदार के घर से छात्रा को बरामद कर लिया। परिजन छात्रा को लेकर पुलिस के पास गए और मेडिकल कराने की मांग की। लेकिन पुलिस ने उनसे स्वयं छात्रा के बरामद होने की बात लिखवाई है।



0 comments:
Post a Comment