बीमारी से तंग युवक ने की आत्म हत्या Scourge of youth suicide tight



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  बीमारी से तंग आकर एक 29 साल के युवक ने रेलगाड़ी के आगे कूद कर आत्म हत्या कर ली। युवक 4 साल से बीमार था तथा उसका इलाज दिल्ली के जीटीवी अस्पातल में चल रहा था। 
       जानकारी के अनुसार अमित पुत्र चंद्रभूषण सिंह अपने परिवार के साथ गांव कड़कड़ माडल में रहता था। उसके भाई मनीष ने बताया कि अमित का इलाज जीटीवी अस्पताल दिल्ली में चल रहा था तथा वह चार साल से बीमार था। अपनी बीमारी से तंग आकर  वह अवसाद में चला गया और उसने ट्रेन के आगे कूद कर आत्म हत्या कर ली।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment