समय की मांग परिवर्तन Time demands change



साहिबाबाद, ( संवाददाता ) गाजियाबाद महानगर भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को आईटीएस संस्थान मोहन नगर में परिवर्तन संवाद प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध नागरिक, चार्टर्ड अकाउंटेंट, एडवोकेट, डाक्टर्स, पत्रकार, व्यवसाय, शिक्षा, विधि एवं समाज सेवा की मुख्यधारा से जुड़े नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा थे।
        वरिष्ठ नागरिकों से संवाद करते हुए महेश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में सरकार है जो पूरे देश को विकास के काम कर रही है। लेकिन उत्तर प्रदेश में और सपा व बसपा के भ्रष्टाचार व गुंडाराज है जिससे उत्तर प्रदेश बहुत पिछड़ा और पीड़ित हो गया है। उत्तर प्रदेश में विकास के नाम पर सिर्फ प्रदेश की जनता को लूटा गया है।  सुरक्षा के  नाम पर दिन दिहाड़े बहन-बेटियों की इज्जत दाव पर है तथा चेन झपटमारी वह बलात्कार की घटनाएं आम बात हो गई है। पूरे प्रदेश में अपराध और अपराधियों का बोलवाला है। अपराधी एक के 47 जैसे हत्यारों का इस्तेमाल कर खुलेआम कत्ल कर रहे हैं। अगर उत्तर प्रदेश में विकास व सुशासन लाना है तो भाजपा ही एक ऐसी सुशासन वाली सरकार दे सकती है। पूर्व में भी भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार रही है जिसका नेतृत्व  कल्याण सिंह ने किया था। उस समय का शासन और प्रशासन एकदम दुरूस्त व जनहितकारी था। इसलिए प्रदेश में सुरक्षा की गारंटी के लिये परिवर्तन समय की मांग है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जनता  के आकांक्षा पर खरा उतरने का काम किया है, नेशनल हाईवे का निर्माण, गैस पाइप लाइन का कार्य, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, के अलावा जनहित की अनेक योजना सरकार ने दीं। लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक जैसे राष्ट्रीय हितों के मुद्दे पर विपक्ष राजनीति करता है। परिवर्तन का ब्यौरा शुरू हो चुका है।
       इस अवसर पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा,डाक्टर अनिल पोद्दार कार्यक्रम संयोजक, अशोक गोयल क्षेत्रीय संयोजक, बालेश्वर त्यागी अध्यक्ष, राकेश त्यागी का काकड़ा, महामत्री राजीव अग्रवाल, मानसिह गोस्वामी, राजेश त्यागी, लेखराज माहोर,अमर दत्त शर्मा, रामअवतार गुप्ता, एडवोकेट डॉ अनिल अग्रवाल, महेंद्र चैधरी, पार्षद अजय पाल त्यागी, वरिष्ठ एडवोकेट धनेश प्रसाद, डाक्टर केशव त्यागी, एडवोकेट रामेश्वर दयाल, बोबी त्यागी, शर्मा, अरविंद भारती, राधे प्रकाश, पृथ्वी सिंह, सुनील शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा, देवी सिंह नागर, पंचम चैधरी, अरविंद भारती आदि उपस्थित थे।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment