गोपालगंज, ( संवाददाता ) निषेध के दूसरे चरण में 21 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाने का रिहर्सल शहर के मिंज स्टेडियम में मंगलवार को किया गया। जिला प्रशासन की देखरेख में स्टेडियम में मंगलवार को खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के हाफ टाइम में रिहर्सल किया गया। इसमें डीएम राहुल कुमार के नेतृत्व में फाइनलिस्ट दिल्ली व नेपाल टीम के खिलाड़ी, कई अफसर, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों दर्शक शामिल हुए। मैदान के एकदम बीचोंबीच में ही दो लेयर में मानव श्रृंखला बनाकर उसका रिहर्सल किया गया। पहले लेयर में खिलाड़ी, अफसर, जनप्रतिनिधि व आयोजन समिति के सदस्यों ने हाथ जोड़कर मानव श्रृंखला बनाया। वहीं दूसरे लेयर में दर्शकों ने हाथ में हाथ जोड़कर मानव श्रृंखला बनाने का पूर्वाभ्यास किया। बताया गया कि 21 जनवरी को मानव श्रृंखला के आयोजन को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक व प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को फाइनल मैच में जिले के विभिन्न प्रखंडों के हजारों लोग स्टेडियम में मौजूद थे। एक साथ इन हजारों लोगों को जागरूक व प्रेरित करने के लिए और मानव श्रृंखला बनाने का तरीका समझाने को लेकर रिहर्सल किया गया। इसके अलावे मंच से डीएम राहुल कुमार ने जिले के सभी लोगों से मानव श्रृंखला के आयोजन को सफल बनाने में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील भी की। मौके पर सांसद जनक राम, बरौली विधायक मो. नेमातुल्लाह, सदर एसडीओ मृत्युंजय कुमार, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कुमार वंश गिरि, अध्यक्ष प्रो. टीएन सिंह, ओएसडी देवेन्द्र प्रताप शाही, एनडीसी राजीव रंजन सिन्हा, डीपीओ कपिलेदव ठाकुर, डीपीआरओ आलोक कुमार, रवि कुमार, राजीव कुमार सिंह, विकास कुमार, बंटी श्रीवास्तव, गोलू कुमार, विजय तिवारी डॉ. संदीप, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद राय, भाजपा नेता अमरेश राय, राजू चौबे, इंजीनियर अरूण कुमार, पप्पू खान, संदीप कुमार, अब्दुस सलाम, आलोक कुमार व कुमार तरूण भानू आदि थे।
Home / Bihar /
Breaking News /
Gopalganj
/ मिंज स्टेडियम में किया गया मानव श्रृंखला का रिहर्सल Minz in the human range of stadium rehearsal
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)



0 comments:
Post a Comment