सेंट्रल जेल बक्सर से फरार कैदी देवधारी छपरा में गिरफ्तार Devdhari from Buxar Central Jail prisoners arrested in Chapra



बक्सर,  ( संवाददाता )  बक्सर जेल से फरार पांच सजायाफ्ता कैदियों में शामिल छपरा जिले का देवधारी उर्फ़ डॉन मंगलवार की सुबह छपरा में पकड़ा गया। पकड़े जाने से पहले उसने आत्महत्या की भी कोशिश की।

देवधारी की गिरफ़्तारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांढ मठिया के समीप से सुबह 9 बजे हुई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि देवधारी वहां घूम रहा है। पुलिस को देखते ही कैदी ने ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली। तभी पुलिस ने उसके हाथ से ब्लेड छीन लिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शम्भू शरण सिंह ने बताया कि उसे तुरंत सदर अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी चिकित्सा हुई।

इधर, एसपी पंकज कुमार राज ने देवधारी की गिरफ़्तारी की सूचना बक्सर के एसपी को दी। बक्सर पुलिस वहां से रवाना हो चुकी है। देवधारी को फ़िलहाल मुफस्सिल थाना में पुलिस की चौकसी में रखा गया है। मालूम हो कि देवधारी उर्फ़ डॉन जिले के मढ़ोरा थाना क्षेत्र के बाबू के असोइयां गांव का रहने वाला है। छपरा में जहां से उसकी गिरफ़्तारी हुई, वहां भी उसका एक घर होने की बात बताई जाती है। हालांकि उस घर में कोई रहता नहीं है। देवधारी दुष्कर्म के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। छपरा कोर्ट से वर्ष 2009 में उसे सजा सुनाई गयी थी।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment