मिरांडा हाउस कॉलेज में छात्राओं के लिए बनाया गया जेलनुमा माहौल Miranda House College Jelnuma environment designed for students



केवाईएस इस मामले को ले जाएगा दिल्ली महिला आयोग
छात्राओं को ‘बाल संवारने’ और ‘स्टडी मटेरियल देने’ के लिए निकाला गया कॉलेज से बाहर
महिला और छात्र-विरोधी एसओएल प्रशासन के खिलाफ छात्र खड़ा करेंगे आन्दोलन

नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता )  मिरांडा हाउस कॉलेज स्टडी सेंटर में एसओएल प्रशासन द्वारा छात्राओं को एक जेलनुमा माहौल में कैद कर पढ़ने को मजबूर किया जा रहा है| ज्ञात हो कि छात्राओं के कॉलेज में प्रवेश देने के लिए एसओएल स्टाफ द्वारा उनका पहचान-पत्र जमा कर लिया जा रहा है और जो छात्राएं अपना पहचान-पत्र देने से मना कर रही हैं, उन्हें कॉलेज जाने से रोका जा रहा है|

कॉलेज में छात्राओं के प्रवेश पा लेने के बाद उन्हें 150 छात्राओं की कक्षा में जबरदस्ती बैठने को मजबूर किया जाता है| यही नहीं मिरांडा हाउस के इस सेंटर में महिला-विरोधी नियमों द्वारा छात्राओं को परेशान किया जा रहा है, जिनको तोड़ने पर कॉलेज से बाहर कर दिए जाने की चेतावनी दी गयी है| छात्राओं को बाल सँवारने और सेल्फी खींचने पर कॉलेज से बाहर निकाल दिए जाने के लिए धमकाया जाता है| साथ ही पार्क और कैंटीन में बैठने न देने और यहाँ तक कि क्लास के बीच स्टडी मटेरियल भी एक दूसरे को देने को लेकर मना किया जाता है| इन नियमों से साफ़ दिखता है कि मिरांडा हाउस सेंटर को छात्राओं के लिए जेलनुमा बना दिया गया है|

ज्ञात हो कि अन्य एसओएल स्टडी सेंटरों पर भी छात्रों को परेशान करने के लिए इसी तरह की व्यवस्था बनाई गयी है| उनको भीड़-भरी कक्षाओं में धकेला जाता है और पार्क में बैठने से मना किया जाता है| इन नियमों का विरोध करने पर उन्हें सेंटर से निकाल दिया जाता है| एसओएल प्रशासन पिछले लम्बे समय से छात्रों की समस्याओं को नज़रंदाज़ करता रहा है| परन्तु, हर रविवार छात्र-विरोधी नियम बनाने में व्यस्त दिखता है| क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) एसओएल प्रशासन के रवैये की भर्त्सना करता है और आने वाले दिनों में इस मामले को दिल्ली महिला आयोग ले जाएगा|



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment