गाजियाबाद, ( संवाददाता ) मेरठ रोड स्थित रामकिशन इंस्टीटयूट का स्थापना दिवस आज यहां धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर संस्थानके समग्र विकास के लिए हवन का आयोजन किया गया,जिसमें विधार्थियो और शिक्षको ने भाग लिया । विधार्थियो ने इस अवसर पर आध्यात्मिक भजन एवं देश भक्ति से सरोबार गीतो को पेश किया। इस खास मौके पर रामकिशन इंस्टीटयूट के निदेशक व वरिष्ठ भाजपा नेता अतुल गर्ग ने कहा कि हमारे पूर्वजो का यह सपना था कि इस इलाके में बालिकाओ के लिए एक शिक्षण संस्थान हो ,इस इलाके में लडकियो के लिए कोई शिक्षण सस्ंथान नही था, उन्हे दूर दराज के क्षेत्रो में शिक्षा के लिए जाना पडता था। यहां रामकिशन इंस्टीटयूट की शाखा खुलने से यह समस्या खत्म हो गयी है। उन्होने अतीत में जाते हुए कहा कि पहले यह इलाका विरान था, यहां एक छोटा सा प्याउ था ,आने जाने वाले राहगीर अपनी प्यास बुझाते थे। अब यहां एक बडा शिक्षण संस्थान बन गया है । जो केवल बालिकाओ को शिक्षा देता है जोकि एक महापुण्य का काम है। इसीक्रम में आरकेआई के एकेडमिक निदेशक आलोक गर्ग ने कहा कि कन्याओ को शिक्षित करना हमारी पहली प्राथमिकता है। कन्याऐं पढेगी तो जिस परिवार मेें जायेगी वह भी शिक्षित होगा। इस प्रकार साक्षरता का अनन्त अलख जलता चला जायेगा। इस अवसर पर प्रबंध समिति से जुडे आरकेआई के चेयरमेन अनिल गर्ग , प्रेम गर्ग ,प्रदीप गर्ग ,राम गर्ग ,संदीप गर्ग ,हर्ष गर्ग डा0 मालती गर्ग प्रज्ञा मिश्रा, नमीता शर्मा व शिक्षक गण प्रमुख रूप से मौजूद थे।
समग्र विकास के लिए हवन का आयोजन Havan held for development

0 comments:
Post a Comment