मोबाइल फोन झपटा Mobile slipped




साहिबाबाद, ( संवाददाता )  थाना इंदिरपुरम क्षेत्र वैशाली सेक्टर चार महागुन मॉल के सामने से बदमाश निजी कंपनीकर्मी का मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए। पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए अव सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद लेगी।
        वैशाली की कामना सोसायटी में अंतेश्वर झा सपरिवार रहते हैं तथा वह नोएडा की निजी कंपनी में कार्यरत हैं। रविवार शाम करीब सात बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। महागुन मॉल के पास उन्हें कॉल आई तो उन्होंने बाइक रोककर बात करने लगे। उसी समय पीछे से काली बाइक सवार दो बदमाश आए और उनसे फोन झपट कर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों की बाइक पर नंबर भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। नंबर प्लेट पर कुछ नंबर मिटे हुए थे। 
        थानाध्यक्ष इंदिरापुरम प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने मोबाइल लूट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment