महिला से आॅन लाइन ठगी Woman Aॅn line swindle



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  डीएलएफ कॉलोनी साहिबाबाद निवासी एक फर्नीचर कारोबारी से ठग ने 24 हजार की आॅन लाइन ठगी कर ली।  ठग ने यह रकम उसके बैंक खाते से ऑनलाइन खरीदारी कर की। गौर करने वाली बात यह है कि ठग ने पीड़ित से उसका एटीएम कार्ड का नंबर भी नहीं पूछा। मामले की शिकायत थाना साहिबाबाद में की है।
         जानकारी के अनुसार थाना साहिबाबाद की डीएलएफ कॉलोनी में अमर चैहान परिवार के साथ रहते हैं तथा भोपुरा तिराहे के पास उनकी फर्नीचर की दुकान है। अमर ने बताया कि मंगलवार सुबह जब वह सो कर उठा तो देखा कि उसके मोबाइल फोन में आठ मैसेज आए हैं, जिसमें उसके बैंक खाते से 24 हजार रुपये की खरीदारी किसी वेबसाइट से होने की जानकारी थी। जवकि एटीएम कार्ड भी उसके पास ही था। अमर ने तुरंत बैंक के ग्राहक सेवा नंबर पर फोन कर एटीएम कार्ड बंद कराया। अमर के मुताबिक उन्होंने बैंकखाते की जानकारी किसी को भी नहीं दी थी। फिर भी ठगी हो गई। मंगलवार को उन्होंने मामले की शिकायत साहिबाबाद थाने में दी। पुलिस बैंक की मदद से मामले की जांच कर रही है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment