जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने का आहृवान
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी ने जनपद वासियों का आहृवान किया है कि वह निर्भीक होकर स्वतन्त्र रूप से मतदान करें। जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष एवं स्वतन्त्र मतदान हेतु सभी प्रकार की व्यवस्थायें की गयी हैं। असामाजिक अराजक तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी आज जनपद के खोड़ा में विभिन्न मतदान केन्द्रों के भ्रमण के दौरान मतदाताओं से मिलकर यह आहृवान किया। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। और देश के लोकतन्त्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। निधि केसरवानी ने प्रातः प्राथमिक विद्यालय खोड़ा में बनाये गये मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने बनाये गये दो बूथों का अवलोकन किया । बूथ नंम्बर 309 में 1518 तथा बूथ नम्बर 310 में 335 मतदाता हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्र परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पेयजल हेतु पानी की टंकी से सप्लाई न पाये जाने पर निर्देश दिये कि आज ही पानी सप्लाई शुरू कर दी जाये। मतदान केन्द्र के गेट के सामने निर्मित की जा रही सड़क का निर्माण कार्य तत्काल पूरा करने के निर्देश दिये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने शिशु शिक्षा जूनियर हाई स्कूल में बनाये गये मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया जहाॅं पर कुल 05 बूथ थे। बूथ संख्या 322 में 807 मतदाता, 323 में 846, 324 में 1217, 325 में 1103 तथा 326 में 1047 मतदाता हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिव्यागों के लिए रैम्प समुचित ढंग से बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने मतदान केन्द्र रामकौर इण्टर कालिज का भी निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने मतदाताओं के आने जाने के रास्त,े बूथ बनाये गये कमरों का अवलोकन किया। आर0के0 मैमोरियल विद्यालय का भी निरीक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया गया। यहां पर बनाये गये मतदान केन्द्र में कुल 05 बूथ हैं। जिनमें बूथ संख्या 376 में 1064, 377 में 1151, बूथ संख्या 378 में 1001, बूथ संख्या 379 में 1152 तथा बूथ संख्या 380 में 1113 मतदाता हैं। निधि केसरवानी ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से की गयी निरोधात्मक कार्यवाहियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर तहसीलदार सदर श्री मनोज सिंह भी उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment