इन्द्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में धूम-धाम से मनाया अपना वार्षिक उत्सव
सहिबाबाद, ( संवाददाता ) करहैड़ा में स्थित इन्द्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी में ‘‘अभ्युदय’’ 2017 वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चे के अभिभावकों ने अपनी मौजूदगी दिखाकर कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगाने का काम किया । कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में चारटेड एकाउन्टेड राकेश गर्ग, मुकुन्द कुमार सक्सैना, विशाल बाजपेयी व सत्यदेव राय के साथ शिव प्रताप वत्स ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरूआत की गयी।
इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओ के द्वारा विभिन्न झांकियों द्वारा रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन कर मौजूद दर्शकों का मन मोह लेने का काम किया गया। कार्यक्रम में लगभग दो हजार से भी ज्यादा अभिभावकों ने मौजूद रहकर आयोजित कार्यक्रम का भरपूर आनन्द लिया तथा अपनी तालियों की गड़गड़ाहट से लगातार छात्र-छात्राओ का उत्साहवर्जन करते रहे ।

इस मौके पर मौजूद अभिभावको को संबोधित करते हुए इन्द्रप्रस्था पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक प्रेम सिंह चैहान ने कहा कि बच्चों के भविष्य को बनाने में शिक्षकों के साथ-साथ बच्चों के अभिभावकों की अहम जिम्मेदारी होती है। बच्चों के पैदा होने के बाद उनके प्रथम गुरू के रूप में उनके माँ और पिता ही कार्य करते है। और उन्हें उंगली पकड़ कर चलना और बोलना सिखाते है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों एवं अभिभावकों ने वार्षिक उत्सव कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए छात्र-छात्राओं को शुभाषीश दिया और स्कूल के अध्यापकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती अनुराधा सिंह ने छोटे-छोटे बच्चों के प्रयास को सराहते हुए कहा कि इन्हीं बच्चों पर देश का भविष्य निर्भर है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास कुमार , लक्ष्मण झा व समस्त अध्यपकों का विश्ेाष योगदान रहा।
0 comments:
Post a Comment