सर्वे: बीजेपी को बहुमत मिलने का अनुमान, सपा-कांग्रेस गठबंधन दूसरे नंबर पर Survey: majority BJP projected SP-Congress alliance in second



नई दिल्ली, ( न्यूज नेटवर्क )  यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिल सकता है। ऐसा अनुमान टाइम्स नाऊ-वीएमआर सर्वे में लगाया गया है। सर्वे के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी यूपी की 403 विधानसभा सीटों में 202 सीटें जीत सकती है। बीजेपी का वोट प्रतिशत लगभग 34 फीसदी रह सकता है।  

इसके अलावा सर्वे में समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन के 147 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है। दोनों को 31 फीसदी वोट मिल सकता है। वहीं, सर्वे की मानें तो बसपा 24 वोट प्रतिशत के साथ 47 सीटें ही जीत सकती है। 

बता दें कि पिछली बार बसपा को 80 सीटें मिली थीं। इस सर्वे में आरएलडी को सात सीटें दी गई हैं। आरएलडी का वोट प्रतिशत 11 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है। 

सर्वे में जब लोगों से मुख्यमंत्री की पहली पसंद के बारे में पूछा गया तो अखिलेश यादव पहले स्थान पर आए। उन्हें 23 फीसदी लोग बतौर यूपी सीएम देखना चाहते हैं।

अखिलेश के बाद बीजेपी के योगी आदित्यनाथ को 16 फीसदी वोट मिले। इस सर्वे में नोटबंदी को लेकर भी सवाल किए गए। 64.4 फीसदी जनता ने नोटबंदी को देश के लिए बेहतर कदम बताया। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment