तापस पाल और सुदीप बंदोपाध्याय से एक साथ पूछताछ, भेजा गया जेल- Sudip Bandyopadhyay Inquiries

भुवनेश्वर: रोजवैली चिटफंड घोटाले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस सांसद तापस पाल से आज सीबीआई ने पार्टी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय के साथ संयुक्त रूप से पूछताछ की। इसके बाद तापस को आज जेल भेजा गया।


कोलकाता में 30 दिसंबर को गिरफ्तार और अगले दिन ओडिशा लाए गए पाल को विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया क्यांेकि उनकी दो चरणों में छह दिन की हिरासत की अवधि समाप्त हो गई थी।
सांसद के वकील सब्यसाची बनर्जी ने इससे पहले जमानत याचिका दायर की थी लेकिन न्यायाधीश पीके मिश्रा ने इस पर फैसला सुरक्षित रखा और पाल को 19 जनवरी तक यहां झारपाडा जेल भेजा।






Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment