लखनऊ, (वार्ता) राजनीतिक दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज रोड शो के जरिये राजनीतिक हवा का रूख अपनी ओर मोड़ने का प्रयास करेंगे।
सार्वजनिक रूप से पहली बार एक मंच पर आ रहे दोनो नेता यहां एक पंचतारा होटल में संयुक्तरूप से संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करने के बाद दो बजे से रोड शो शुरू करेंगे।
लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज में स्थित जीपीओ पार्क में महात्मागांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण के बाद रोड शो की शुरूआत होगी।



0 comments:
Post a Comment