गुरूवार को पंजाब में पांच जिलों के 48 पोलिंग बूथों पर दोबारा मतदान शुरू हो गया है. 4 फरवरी को हुई वोटिंग में ईवीएम मशीन में खराबी के कारण इन सीटों पर वोटिंग नहीं हो पाई थी. पंजाब में अमृतसर, मोगा, मुक्तसर, मानसा और संगरूर जिलों में वोटिंग हो रही है.
इस दौरान मजीठा के 12, मोगा के एक, मुक्तसर के 9 सरदूलगढ़ के 1 और संगरूर के 9 पोलिंग स्टेशनों पर भी वोट डाले जा रहे है. गौरतलब है कि पंजाब में 4 फरवरी को वोट डाले जा चुके हैं, इस दौरान लगभग 75 फीसदी मतदान हुआ.



0 comments:
Post a Comment