इलेक्ट्रानिक विकास कोष के लिये आबंटन बढ़ाकर 745 करोड़ रपये किया Electronic Development Fund allocation to be increased to Rs 745 crore



नयी दिल्ली,  (भाषा) वित्त मंत्री अरूण जेटली ने देश को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने के इरादे से संशोधित विशेष प्रोत्साहन पैकेज योजना :एम-एसआईपी: और इलेक्ट्रानिक विकास कोष :ईडीएफ: जैसी योजनाओं के अंतर्गत आबंटन बढ़ाकर 745 करोड़ रपये किये जाने की आज घोषणा की। जेटली ने लोकसभा में 2017-18 का बजट पेश करते हुए कहा, ‘‘‘हम भारत को इलेक्ट्रानिक विनिर्माताओं के लिये एक वैश्विक केंद्र बनाने के लिये एक माहौल तैयार कर रहे हैं। पिछले दो साल में इलेक्ट्रानिक विनिर्माण के लिये 1.26 लाख करोड़ रपये के कुल निवेश वाले 250 से अधिक निवेश प्रस्ताव आये हैं।’’ उन्होंने कहा कि कई वैश्विक कंपनियों और मोबाइल हैंडसेट विनिर्मातओं ने भारत में कारखाना लगाया है।

जेटली ने कहा, ‘‘इसीलिए मैं संशोधित विशेष प्रोत्साहन पैकेज योजना :एम-एसआईपी: और इलेक्ट्रानिक विकास कोष :ईडीएफ: जैसी योजनाओं के अंतर्गत आबंटन बढ़ाकर 745 करोड़ रपये किये जाने का प्रस्ताव करता हूं। यह अब तक का सर्वाधिक है।’’



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment