हर पल मतदान की जानकारी लेगा चुनाव आयोग EC will vote every minute info



ग्रेटर नोएडा,  उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव पर चुनाव आयोग की पैनी निगाह है। चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया की पल-पल की जानकारी ले रहा है। मतदान के लिए ईवीएम मशीनों के साथ मतदान कर्मियों की टोली की रवानगी से लेकर मतदान समाप्त होने की जानकारी भी मतदान कर्मी के जरिये आयोग तक पहुंचेगी। चुनाव आयोग ने मतदान कर्मियों को मोबाइल सिम भी उपलब्ध कराए हैं। कर्मियों को एसएमएस भेजकर आयोग को तय प्रारूप के तहत सूचनाएं देनी होंगी।
विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व बगैर किसी व्यवधान से संपन्न कराने के लिए चुनाव      आयोग इस बार जमकर तकनीक का जमकर इस्तेमाल कर रहा है। 11 फरवरी को होने वाले मतदान पर निगरानी के लिए भी चुनाव आयोग ने पूरी व्यवस्था कर ली है। मतदान के दिन जहां मतदाताओं के लिए बूथ पर मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं मतदान कर्मी मोबाइल के जरिये आयोग को सूचनाएं भेजें सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने निजी फोन के बजाए आयोग द्वारा दिए नंबर से सूचनाएं देनी होंगी।
सूचनाएं भेजने का सिलसिला शुक्रवार को ईवीएम मशीन लेने के साथ ही शुरू हो जाएगा। टीम को ईवीएम मशीन मिलने पर एसएमएस भेजकर आयोग को इसकी सूचना देनी होगी। पोलिंग बूथ पर सुरक्षित पहुंचने पर भी उन्हें एमएमएस भेजकर आयोग को बताना होगा। इससे आयोग को समय रहते जानकारी मिल जाएगी कि किस बूथ पर मतदान कर्मियों की टीम पहुंच चुकी है और कहां टीम नहीं पहुंची है। 11 फरवरी को मॉक पोल शुरू होने और समाप्त होने पर भी सूचना आयोग को दी जाएगी। मतदान शुरू होने के साथ ही एक बार फिर आयोग को एसएमएस से इसकी सूचना देनी होगी। हर दो घंटे में आयोग को बताना होगा कि उस वक्त तक कितने वोट पड़ चुके हैं। पांच बजे मतदान समाप्त होने के बाद बूथ पर पड़े वोटो की जानकारी आयोग तक मतदान कर्मियों के जरिये पहुंचायी जाएगी। इसके साथ ही अगर पांच बजे मतदान के लिए लोग लाइन में खड़े होंगे, तो उनकी संख्या भी आयोग को बतानी होगी। ईवीएम मशीन में खराबी, मतदान प्रक्रिया कानूनी वजह से बाधित होने या फिर कोई अन्य कारण होने अथवा मतदान पुन: शुरू होने पर भी मतदान कर्मियों को तुरंत एसएमएस भेजने के निर्देश दिए गए हैं।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment